Home Sports News IPL 2022 mega auction | IPL 2022 मेगा ऑक्शन

IPL 2022 mega auction | IPL 2022 मेगा ऑक्शन

0

 Sports News

Ab tak 44 palyers sold, Ishan Kishan sabe mahenge rahe 

IPL 2022 का मेगा ऑक्शन बेंगलुरु में जारी है। बोली लगा रही 10 फ्रेंचाइजियों ने अब तक 44 खिलाड़ियों को खरीदा है। इनमें अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी ईशान किशन रहे हैं, जिन्हें 15.25 करोड़ में मुंबई ने खरीदा। उन पर बोली लगाने के लिए नीता अंबानी की मुंबई और गुजरात के बीच 10 मिनट तक लंबी होड़ चली।

ईशान इस नीलामी के साथ आईपीएल में दूसरे सबसे महंगे भारतीय हो गए हैं। इससे पहले युवराज को 16 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। ईशान ने अपने गुरु महेंद्र सिंह धोनी को भी पछाड़ दिया, जिन्हें चेन्नई ने 12 करोड़ में रिटेन किया है।

चौंकाने वाले नाम रहे साउथ अफ्रीका के डिवॉल्ड ब्रेविस, जिन्हें बेबी एबी डिविलियर्स कहा जाता है। वे 3 करोड़ में मुंबई में गए। कर्नाटक के सदारंगानी को 2.6 करोड़ में गुजरात ने खरीदा।

IPL मेगा AUCTION में अब तक बिके अहम खिलाड़ी…

युवा ओपनर देवदत्त पडिकल को बेंगलुरु ने 7.75 करोड़ में खरीदा। 2 करोड़ बेस प्राइस वाले पडिकल की बोली 40 सेकंड में ही 4 करोड़ पार कर गई थी। इसी तरह हर्षल पटेल को 10.75 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा, पिछले साल उनकी सैलरी 20 लाख थी यानी अब इसमें 53 गुना इजाफा हुआ है। नीतीश राणा को 8 करोड़ में KKR ने खरीद

नीलामी करा रहे एंकर ह्यूज लड़खड़ाकर गिरे
आईपीएल मेगा ऑक्शन के दौरान बड़ी घटना घट गई। पूरी नीलामी की एंकरिंग कर रहे ह्यूज एडमीड्स अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। ब्रिटेन के रहने वाले ह्यूज को मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया है। ऑक्शन को तुरंत रोक दिया गया है। अब यह 3.45 बजे दोबारा शुरू किया गया। अब इसे चारु शर्मा एंकर कर रहे हैं। 

ऑक्शन की चौंकाने वाली बातें

  • बड़े नाम बिके नहीं: पूर्व बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन भी पहले राउंड में अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। मिस्टर IPL के नाम से मशहूर सुरेश रैना अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। आईपीएल 2021 के दौरान बीच सीजन के दौरान ही चेन्नई ने उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था। IPL में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके स्टीव स्मिथ भी अनसोल्ड रहे। उनका बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपए था। पिछले साल स्मिथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे।
  • रेयर टैलेंट वाले हसरंगा पहले 10 करोड़ी विदेशी: हसरंगा लेग स्पिनर होने के साथ-साथ पावर हिटर भी हैं। दो रेयर स्किल सेट का कॉम्बिनेशन।
  • मनीष पांडे की वैल्यू 58% कम हुई:1 करोड़ के बेस प्राइस वाले मनीष पांडे पर दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ ने बोली लगानी शुरू की। अंत में लखनऊ ने 4.60 करोड़ में मनीष को खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद में पांडे की सैलरी 11 करोड़ रुपए थी। कई बार इन पर सेल्फिश खेलने के आरोप लगते रहे हैं, लिहाजा बहुत बड़ी रकम हासिल नहीं कर सके। इनकी वैल्यू 58% कम हुई।
  • 2.60 करोड़ में बिके नया चेहरा सदारंगानी: 20 लाख के बेस प्राइस वाले अभिनव सदारंगानी को 2.60 करोड़ में गुजरात टाइटन्स ने खरीदा। इनके ऊपर कोलकाता, दिल्ली और गुजरात ने बोली लगाई। अभिनव कर्नाटक की टीम से खेलते हैं और तेजी से रन बनाने में माहिर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here