Home Business news India me wheat ke export par immediate effect se lagai roak , price control karne ke liye government ka bada decision | भारत ने गेहूं के एक्सपोर्ट पर तुरंत प्रभाव से लगाई रोक, कीमत कंट्रोल करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला

India me wheat ke export par immediate effect se lagai roak , price control karne ke liye government ka bada decision | भारत ने गेहूं के एक्सपोर्ट पर तुरंत प्रभाव से लगाई रोक, कीमत कंट्रोल करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला

0

 Business News

गेहूं के बढ़ते दामों को देखते हुए भारत ने इसके एक्सपोर्ट (निर्यात) पर तुरंत प्रभाव से बैन लगा दिया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, भारत ने बढ़ती घरेलू कीमतों को नियंत्रित करने के उपायों के तहत गेहूं के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।

हालांकि, इसमें यह भी कहा गया है कि भारत सरकार द्वारा किसी दूसरे देश की खाद्य जरूरत के लिए निर्यात की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा वो गेहूं निर्यात किए जा सकेगा जिनके ICLC जारी हैं, या शिपमेंट के लिए तैयार हैं।

33 रुपए प्रति किलो के पार हुआ आटा
लगातार महंगे हो रहे गेंहू के चलते खुदरा बाजार में आटा महंगा होता जा रहा है। खुदरा बाजार में आटा का औसतन दाम करीब 33.14 रुपए प्रति किलो पर जा पहुंचा है। बीते एक सालों में आटा करीब 13% महंगा हो चुका है। बीते साल 13 मई को आटा 29.40 रुपए प्रति किलो में मिल रहा था।

गेंहू के उत्पादन में गिरावट का अनुमान
गेंहू की कीमतों में आने वाले दिनों में और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। 2021-22 के रबी सीजन में गेंहू का उत्पादन घटने का अनुमान है। सरकार ने खुद उत्पादन के अनुमान को घटा दिया है। इस वर्ष गर्मी के मौसम के जल्दी आने के चलते सरकार ने 111.32 मिलियन टन से उत्पादन के अनुमान को घटाकर 105 मिलियन टन (10.50 करोड़ टन) कर दिया है।

भारत 69 देशों को गेहूं निर्यात कर रहा
इस रोक से पहले वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया था कि चालू वित्त वर्ष में गेहूं निर्यात 100 से 125 लाख टन को पार कर सकता है। इस बार गेहूं खरीदार देशों में नया नाम मिस्र का जुड़ा है। भारत अभी 69 देशों को गेहूं निर्यात कर रहा है। वित्त वर्ष 2021-22 में भारत ने 69 देशों को 78.5 लाख टन गेहूं निर्यात किया।

और पढ़े starnewshindi.com/2022/05/report-retail-inflation-me-tremendous.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here