Home Daily News India har new technique ko cheaper bana sakti hai : Modi | भारत हर नई तकनीक को सस्ता बना सकता है: मोदी

India har new technique ko cheaper bana sakti hai : Modi | भारत हर नई तकनीक को सस्ता बना सकता है: मोदी

0

 Daily News

(जर्मनी),एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन में सोमवार को कहा कि भारत हर नई तकनीक को सस्ता बना सकता है। उन्होंनेे कहा कि इस क्षेत्र में निवेश के लिए सभी का भारत में स्वागत है।

‘जलवायु, ऊर्जा, स्वास्थ्य’विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी में एक बड़े बाजार के रूप में उभर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जी-7 के सदस्य देश भारत द्वारा किए गए प्रयासों का समर्थन करेंगे।

हर लक्ष्य हासिल कर रहा भारत: मोदी ने कहा कि जलवायु परिर्वतन से निपटने के लिए भारत का संकल्प उसके प्रदर्शन से स्पष्ट है। देश ने समय से पहले नौ साल के भीतर गैर-जीवाश्म स्रोतों से 40 फीसदी ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य हासिल कर लिया है। प्रधानमंत्री ने हरित विकास, स्वच्छ ऊर्जा, सतत जीवनशैली और वैश्विक कल्याण के लिए भारत के प्रयासों को रेखांकित किया।

मोदी ने कहा कि भारत ने पेट्रोल में 10 फीसदी इथेनॉल-मिश्रण का लक्ष्य समय से पांच महीने पहले हासिल कर लिया है। इसके अलावा दुनिया का पहला पूर्ण सौर ऊर्जा संचालित हवाईअड्डा भी भारत में है।

रेलवे प्रणाली इस दशक में ‘नेट जीरो’ उत्सर्जन वाली बन जाएगी : मोदी ने कहा कि जलवायु परिर्वतन से निपटने के लिए भारत की प्रतिबद्धताओं का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि देश की विशाल रेलवे प्रणाली इस दशक में ‘नेट जीरो’ उत्सर्जन वाली बन जाएगी। जब भारत जैसा देश ऐसी महत्वाकांक्षा दिखाता है तो अन्य विकासशील देशों को भी इससे प्रेरणा मिलती है।

‘लाइफ’ अभियान के लिए वैश्विक पहल की : प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने पिछले साल ग्लासगो में लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट) मुहिम का आह्वान किया था। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस पर अभियान के लिए वैश्विक पहल की शुरुआत की। इस लक्ष्य का असली मकसद पर्यावरण के लिए प्रोत्साहित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here