Home Daily News Garmi ke sitam se sahmey saher ke log, temperature se Loo jaise situation | गर्मी के सितम से सहमे शहरवासी, बढ़ते तापमान से लू जैसी ‌स्थिति

Garmi ke sitam se sahmey saher ke log, temperature se Loo jaise situation | गर्मी के सितम से सहमे शहरवासी, बढ़ते तापमान से लू जैसी ‌स्थिति

0

 Daily News

कोलकाताः सूरज के कड़े तेवरों के साथ महानगर में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। इस कड़ी में बुधवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को पारा बढ़ने की संभावना जताई है। जिलों में पहले से ही तापमान में और वृद्धि के साथ ताप प्रवाह की संभावना है। बांकुड़ा, पुरुलिया, पश्चिम मिदनापुर, झाड़ग्राम जिले में लू जैसी स्थिति हो सकती है। दूसरी तरफ महानगर के लोगों को गर्मी के सितम से इन दिनों रूबरू होना पड़ रहा है। आलम यह है कि भीषण गर्मी के कारण बाहर निकले लोगों को सिरदर्द, चक्कर आने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। वरिष्ठ फीजिशियन डॉ. एस. के. सोंथलिया ने कहा कि लोगों को गर्मी में काफी जागरूक रहने की जरूरत है। घर से निकलते समय छाता साथ रखें। डॉ. दीपक कपूर ने कहा कि गर्मी में लू जैसी स्थिति से स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ता है। इसमें थकान, बुखार, चक्कर आना, सिरदर्द, जी मिचलाना, उल्टी, मांसपेशियों में ऐंठन की स्थिति हो सकती है। ऐसे में पानी अधिक पीएं। बाहर के तैलीय खानों से परहेज करें।

तीखी धूप व गर्म हवा के थपेड़ों ने किया बेहाल
मार्च माह के अंतिम सप्ताह से गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान से लोगों को दोपहर में घर से निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह ही सूर्य की किरणें तीखी हो रही हैं। इसके चलते लोग सिर और चेहरे को गमछे से ढंककर निकलते नजर आ रहे हैं। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़ों ने हर कसी को बेहाल कर दिया है। तेज धूप लोगों की सेहत भी बिगाड़ रही है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पानी साथ लेकर चल रहे हैं। इसके बाद भी राहत नहीं मिल रही है, तो गन्ने का रस, नींबू पानी, लस्सी, मिल्क शेक, कोल्ड ड्रिक्स का भी लोग सेवन कर रहे हैं।

कुछ जगहों के तापमान पर नजर
क्षेत्र-अधिकतम-न्यूनतम
कोलकाता- 35.4-26.8
बांकुड़ा-40-25.9
आसनसोल-38.7 -22
पुरुलिया-38.7-25.4
बर्दवान-37.6-25

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here