Home Politics News Former prime minster Shinzo Abe ke murderer ne kaha unki political thinking galat thi isliye Murder kiya | पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के हत्यारे ने कहा-आबे की राजनीतिक सोच गलत थी, इसलिए हत्या की

Former prime minster Shinzo Abe ke murderer ne kaha unki political thinking galat thi isliye Murder kiya | पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के हत्यारे ने कहा-आबे की राजनीतिक सोच गलत थी, इसलिए हत्या की

0

 Politics News

आबे के हत्यारे ने धार्मिक नेता पर भी हमले की साजिश रची थी


टोक्यो, एजेंसी। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या करने वाले शख्स ने पुलिस को बताया है कि उसने शुरू में एक धार्मिक समूह के नेता पर हमला करने की साजिश रची थी। जापानी मीडिया ने पुलिस सूत्रों के हवाले से यह खबर दी।

हत्यारे तेत्सुया यामागामी ने कहा कि उसने आबे को मारने की साजिश रची थी, क्योंकि उसे लगता था कि पूर्व प्रधानमंत्री का एक खास धार्मिक संगठन से जुड़ाव है। पुलिस के अनुसार यामागामी ने कहा है कि उसने आबे की हत्या इसलिए की, क्योंकि वह उनकी राजनीतिक सोच का विरोध करता था। एक निजी स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद यामागामी ने अपनी ग्रेजुएशन ईयरबुक में लिखा था कि उसे जीवन में आगे क्या करना है, इसका उसे कोई अंदाजा नहीं है। साल 2020 में यामागामी ने कनसाई की एक फैक्टरी में नौकरी शुरू की थी, लेकिन दो माह पूर्व नौकरी छोड़ दी थी, क्योंकि वह थका हुआ महसूस कर रहा था।

पार्थिव शरीर टोक्यो लाया गया : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का पार्थिव शरीर शनिवार को टोक्यो लाया गया। उनके पार्थिव शरीर लेकर काले रंग का एक वाहन टोक्यो के आलीशान रिहायशी इलाके शिबुया में स्थित उनके घर पहुंचा। वाहन में उनकी पत्नी अकी भी सवार थीं।

हत्या में सुरक्षा चूक से इनकार नहीं : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या में सुरक्षा चूक से इनकार नहीं किया जा सकता है। ये बातें जापान के नारा प्रांत के पुलिस अधिकारी ने शनिवार को कही।

क्वॉड नेताओं ने शोक जताया : जापान के साथ क्वॉड समूह की स्थापना करने वाले देशों भारत, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के नेताओं ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर शोक व्यक्त किया। वह उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

और पढ़े starnewshindi.com/2022/07/draupadi-murmu-ke-honour-me-rakhey-gaye.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here