Home Daily News Former Japanese PM Shinzo Abe ko speech dete waqt cest me 2 goli maari | जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को भाषण के दौरान सीने में दो गोली मारीं

Former Japanese PM Shinzo Abe ko speech dete waqt cest me 2 goli maari | जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को भाषण के दौरान सीने में दो गोली मारीं

0

 Daily News

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार सुबह नारा शहर में हमला किया गया। उन पर फायरिंग उस वक्त की गई, जब वे एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वे अचानक गिर पड़े। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें सीने पर दो गोली मारी गईं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और वे रिस्पॉन्स नहीं कर रहे हैं।

पुलिस ने मौके से 42 साल के हमलावर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से गन बरामद हुई है। पुलिस आरोपी से सवाल-जवाब कर रह रही है। गोली किसने और क्यों मारी, यह भी साफ नहीं हो सका है।

दिल का दौरा भी पड़ा

जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोली लगने के बाद शिंजो को दिल का दौरा भी पड़ा। हालांकि, अभी इसके बारे में आधिकारिक बयान नहीं आया है। चश्मदीदों के मुताबिक, मौके पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी और आबे के शरीर से खून बहता दिखा। जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। शिंजे इसके लिए वहां कैंपेनिंग कर रहे थे।

शिंजो सबसे लंबे समय तक पीएम रहे

67 साल के ​​​​​​शिंजो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) से जुड़े हैं। आबे 2006 से 07 के दौरान प्रधानमंत्री रहे। इसके बाद, 2012 से 2020 तक लगातार 2803 दिनों (8 साल) तक प्रधानमंत्री रहे। उनके नाम सबसे लंबे समय (9 साल) तक पीएम पद पर रहने का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम था।

आबे को एक आक्रामक नेता माना जाता है। शिंजो को आंत से जुड़ी बीमारी अल्सरट्रेटिव कोलाइटिस थी, इसकी वजह से उन्हें 2007 में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

और पढ़े starnewshindi.com/2022/07/president-ke-liye-bjp-ne-project-kiya.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here