Home Business news Fixed Deposit par milega jyada interest | FD पर मिलेगा ज्यादा ब्याज

Fixed Deposit par milega jyada interest | FD पर मिलेगा ज्यादा ब्याज

0

 Business News

SBI और HDFC ने FD की ब्याज दरों में किया बदलाव, देखें अब कितना मिलेगा ब्याज

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और HDFC ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने पर आपको अब ज्यादा ब्याज मिलेगा। इन दोनों बैंकों ने FD पर मिलने वाले ब्याज की दरें बढ़ा दी हैं। SBI ने जहां 2 साल से ऊपर की अवधि के लिए FD दरों में बढ़ोतरी की है। SBI की वेबसाइट के मुताबिक, संशोधित ब्याज दरें 15 फरवरी से लागू हो गई हैं। वहीं HDFC बैंक ने 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर ब्याज दरों में 5-10 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। नई दरें 14 फरवरी से लागू है।

SBI ने पिछले महीने भी किया था ब्याज दरों में बदलाव
पिछले महीने SBI ने 1 साल की FD पर ब्याज की दर को 5 से बढ़ाकर 5.10% कर दिया था। इसी तरह सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज की दर 5.50 से बढ़कर 5.60% हो गई है। नई ब्याज दर 15 जनवरी से लागू हुई थीं।

कई बैंकों ने ब्याज दरों में किया बदलाव
हाल ही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया था। इससे पहले बैंक ऑफ इंडिया (SBI), HDFC और कोटक महिंद्रा बैंक ने भी FD की ब्याज दरों में बदलाव किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here