Home Politics News Fadnavis 1-2 din me le sakte hai CM ki shapath, Aaj Shinde ki governor se meeting possible | फडणवीस 1-2 दिन में ले सकते हैं CM पद की शपथ, आज शिंदे की राज्यपाल से मुलाकात संभव

Fadnavis 1-2 din me le sakte hai CM ki shapath, Aaj Shinde ki governor se meeting possible | फडणवीस 1-2 दिन में ले सकते हैं CM पद की शपथ, आज शिंदे की राज्यपाल से मुलाकात संभव

0

 Politics News

करीब दो हफ्ते पहले शुरू हुई महाराष्ट्र की राजनीतिक उठापटक खत्म होने की ओर है। उद्धव ठाकरे इस्तीफे के बाद BJP ने सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। आज सुबह 11 बजे फडणवीस के घर कोर कमेटी की बैठक है। सूत्रों के मुताबिक, फडणवीस एक-दो दिन में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

गुवाहाटी से गोवा पहुंचे एकनाथ शिंदे आज मुंबई रवाना होने से पहले अपने विधायकों के साथ एक बैठक करेंगे। वे आज राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात भी कर सकते हैं।

बुधवार रात करीब सवा 11 बजे उद्धव ठाकरे इस्तीफा देने खुद ही ड्राइव कर राजभवन के लिए निकले थे। उनके साथ कार में दोनों बेटे आदित्य और तेजस ठाकरे भी थे। उद्धव जब राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने पहुंचे तो राज्यपाल ने उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था बनने तक अपने पद पर बने रहने को कहा। राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद उद्धव ठाकरे ने अपने बेटे आदित्य के साथ एक मंदिर में पूजा की। इसके बाद वे अपने आवास मातोश्री पहुंचे।

इधर, बागी विधायक भी देर शाम गोवा पहुंच गए। इसके बाद बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात की।

उद्धव ने शिंदे गुट के गिले-शिकवों पर अपनी बात रखी और कहा कि आपको अपनी बात ठीक तरह से रखनी चाहिए थी। उद्धव ने कहा कि जिनसे धोखे की आशंका थी वे साथ रहे। उन्होंने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ शरद पवार को धन्यवाद कहा।

भाजपा खेमे में जश्न का माहौल
इधर, उद्धव के इस्तीफे के ऐलान के बाद भाजपा विधायकों में जश्न का माहौल है। ताज होटल में भाजपा विधायकों की बैठक में ‘वंदे मातरम’ के नारे लगे और कई विधायकों ने देवेंद्र फडणवीस को मिठाई खिलाकर महाविकास अघाड़ी सरकार गिरने का जश्न मनाया।

बैठक खत्म होने के बाद फडणवीस होटल से निकल गए। उन्होंने कहा कि वे हर मुद्दे पर गुरुवार को बात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक एकनाथ शिंदे से उनकी फोन पर बातचीत हुई है। सरकार बनाने को लेकर दोनों नेताओं के बीच जल्द मुलाकात हो सकती है।

भाजपा ने दिया शिंदे गुट को डिप्टी CM और मंत्री पदों का ऑफर
सूत्रों के मुताबिक, शिंदे गुट और भाजपा के बीच सरकार बनाने पर मंथन भी चल रहा है। भाजपा ने शिंदे गुट को 8 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्रियों का ऑफर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी CM के लिए एकनाथ शिंदे का नाम रखा गया है। गुलाबराव पाटिल, संभुराज देशाई, संजय शिरसाट, दीपक केसरकर, उदय सामंत को मंत्री बनाया जा सकता है।

बागी विधायक गोवा पहुंचे
बागी विधायकों का कुनबा बुधवार देर रात गोवा पहुंच गया। वे शाम को ही गुवाहाटी से चार्टर्ड प्लेन से गोवा निकले थे। वे रेडिसन ब्लू होटल से चार चार्टर्ड बसों से एयरपोर्ट निकले थे और रास्ते में उन्होंने विक्ट्री साइन भी दिखाया। एकनाथ शिंदे सुबह सभी विधायकों के साथ कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि इन विधायकों को गुरुवार को फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचना था, लेकिन अब उनका कार्यक्रम कैंसल हो गया है। इधर, बागी विधायकों के मुंबई पहुंचने पर उनकी सुरक्षा के लिए CRPF के करीब 2 हजार जवानों को स्पेशल फ्लाइट से मुंबई भेजा गया है। 

महाराष्ट्र सियासत के बड़े अपडेट्स…

  • 1- इस्तीफे से पहले उद्धव ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजय पांडे की जगह विवेक फणसलकर को नया कमिश्नर बना दिया। पांडे के रिटायरमेंट के बाद नई नियुक्ति की गई है। इसके अलावा औरंगाबाद शहर के म्यूनिसिपल कमिश्नर को भी बदला गया है। सांगली के जिलाधिकारी डॉ. अभिजीत चौधरी को औरंगाबाद का म्यूनिसिपल कमिश्नर बनाया गया है।
  • 2- उद्धव कैबिनेट ने औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर संभाजी नगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव कर दिया है। इसके अलावा नवी मुंबई एयरपोर्ट का नाम डीवाई पाटिल एयरपोर्ट रखा गया है। सपा ने नाम बदलने का विरोध किया है।
  • 3- शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बीच पुणे जिले में शिवसेना को बड़ा झटका लगा है। पुरंदर के पूर्व शिवसेना विधायक और मंत्री रह चुके विजय शिवतारे ने एकनाथ शिंदे गुट में शामिल होने का ऐलान किया है। संजय राउत ने बागियों की तुलना औरंगजेब से की है। उन्होंने उद्धव ठाकरे के अब तक के काम की तारीफ भी की।
  • और पढ़े .starnewshindi.com/2022/06/maharashtra-ke-kal-polar-test-5-baje.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here