Home Politics News Dono desh me aaj baat-cheet; Poland border ke kareeb Ukraine military base par Russia kka missile attack | दोनों देशों में आज बातचीत; पोलैंड बॉर्डर के करीब यूक्रेनी मिलिट्री बेस पर रूस का मिसाइल अटैक, 180 मौत का दावा

Dono desh me aaj baat-cheet; Poland border ke kareeb Ukraine military base par Russia kka missile attack | दोनों देशों में आज बातचीत; पोलैंड बॉर्डर के करीब यूक्रेनी मिलिट्री बेस पर रूस का मिसाइल अटैक, 180 मौत का दावा

0

Politics News 

रूस-यूक्रेन जंग को आज 19 दिन हो गए हैं। अब यूक्रेन के पश्चिमी इलाके में भी लड़ाई तेज हो गई है, जो अब तक ‘सेफ हैवन’ बना हुआ था। रूसी सेना ने रविवार को नाटो के सदस्य देश पोलैंड के बॉर्डर से महज 12 मील दूर यावोरिव में एक मिलिट्री ट्रेनिंग बेस पर क्रूज मिसाइलें दागकर 35 लोगों को मार दिया, जबकि 134 घायल हैं। रूस ने हमले में 180 विदेशी लड़ाकों को मारने का दावा किया है।

उधर, सदर्न पोर्ट सिटी माएकोलेव में भी रूसी एयर स्ट्राइक में 9 आम नागरिकों के मरने और दर्जन भर से ज्यादा के घायल होने का दावा रीजनल गवर्नर ने किया है। स्पुतनिक न्यूज एजेंसी के मुताबिक यूक्रेन और रूस के अधिकारी आज फिर से शांति वार्ता करेंगे। यह बातचीत वीडियो कॉल के जरिए होगी।

उधर, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने यूक्रेन में अपनी लड़ाई तेज करने के लिए चीन से मिलिट्री इक्विपमेंट मांगे हैं। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अतिरिक्त आर्थिक सहयोग भी मांगा है ताकि अमेरिका, यूरोप व एशियाई देशों की तरफ से लगाए प्रतिबंधों से अपनी इकोनॉमी को बचा सके।

ताजा अपडेट्स…


  • 1- रूसी सेना ने राजधानी कीव के पास इरपिन शहर में एक अमेरिकी पत्रकार ब्रेंट रेनॉड की गर्दन में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। 51 साल के रेनॉड अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर भी थे। रेनॉड का साथी पत्रकार जुआन अर्रेडोंडो घायल है। ।
  • 2- एएफपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मॉस्को में यूक्रेन पर हमले के खिलाफ रविवार को बहुत बड़ा प्रदर्शन किया गया। रूसी पुलिस ने इसमें शामिल 800 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।
  • 3- जर्मनी की राजधानी बर्लिन समेत कई शहरों में यूक्रेन पर रूसी हमले के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर उतरे। यूक्रेन के झंडे और ‘नो वॉर’ व ‘पीस’ जैसे स्लोगन लिखे बैनर लेकर प्रदर्शन कर रही भीड़ ने रूस से तत्काल यूक्रेन पर हमला बंद करने की अपील की।
  • 4- रूस के वित्त मंत्री एंटोन सिलुआनोव ने रविवार को कहा कि विदेशी प्रतिबंधों से करीब 2.30 लाख करोड़ रुपए का फंड फ्रीज हो गया है। यह फंड रूसी सरकार 4.91 लाख करोड़ रुपए के रेनी-डे फंड का हिस्सा था।
  • 5- यूक्रेन के मानव अधिकार निगरानी समूह ने रूस पर पोपसाना शहर में फास्फोरस बम से हमला करने का आरोप लगाया है। हालांकि इस दावे की पुष्टि नहीं हो सकी है
  • आज का सबसे बड़ा डेवलपमेंट- नाटो के दरवाजे तक जंग

    रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने भी हमले की पुष्टि की है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने 180 विदेशी लड़ाके मारे हैं, जो यूक्रेन की तरफ से लड़ने आए थे। रूसी सेना ने यह हमला अपनी उस चेतावनी के एक दिन बाद किया है, जिसमें उसने यूक्रेन को अमेरिका व अन्य देशों से मिलने वाले हथियारों को निशाना बनाने की बात कही थी।

    जंग की वजह से नुकसान….

    • यूक्रेन से करीब 50 रिफ्यूजी लेकर पोलैंड जा रही एक बस पलट जाने से एक आदमी की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं।
    • रूस के हमले का सबसे ज्यादा शिकार हुए तटीय शहर मारियुपोल में अब तक 2187 आम नागरिक जान गंवा चुके हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने यूक्रेन सरकार के हवाले से यह जानकारी दी है।
    • रेड क्रॉस ने चेतावनी दी है कि मारियुपोल शहर में फंसे करीब 4 लाख लोगों की हालात बेहद खराब है और उनके लिए समय तेजी से भाग रहा है। रेड क्रॉस ने इन्हें निकालने के लिए ग्रीन कॉरिडोर की दोबारा बहाली की अपील की है।
    • पूर्वी यूक्रेन में एक इवेक्यूएशन ट्रेन में आग लगने से कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं। नेशनल रेलरोड कंपनी ने रविवार को बताया कि दोनस्क रीजन में ब्रूसिन स्टेशन के करीब आग का शिकार हुई ट्रेन में 100 बच्चों समेत सैकड़ों लोग सवार थे।
    • पूर्वी यूक्रेन में रविवार को रूसी आर्टिलरी अटैक ने 16वीं सदी के एक चर्च और गुफा कॉम्पलेक्स को भारी नुकसान पहुंचाया है। आर्थोडॉक्स क्रिश्चियन समुदाय के होली डोरमिशन सिव्यातोगोर्स्क लावरा चर्च में सैकड़ों लोगों ने शरण ले रखी थी। हमले में इनमें से बहुत सारे घायल हो गए हैं। बता दें कि इस चर्च को मानने वाले यूक्रेन के अलावा रूस में भी हैं।

    जंग रोकने की कोशिशों पर यूक्रेन को क्या उम्मीद है, पढ़िए

    यूक्रेन के प्रेसिडेंशियल एडवाइजर और कीव के शांति वार्ता प्रतिनिधिमंडल के मेंबर मिखाइलो पोडोल्याक ने कहा, रूस यूक्रेन की स्थिति को लेकर ज्यादा संवेदनशील हो रहा है। रविवार को एक टेलीग्राम वीडियो में पोडोल्याक ने कहा, यूक्रेन अब भी सीजफायर और रूसी सैनिकों की पूरी तरह वापसी की मांग कर रहा है। हमें लगता है कि अगले कुछ दिन में वार्ता किसी निर्णायक परिणाम पर पहुंच जाएगी।

    और पढ़े https://www.starnewshindi.com/2022/03/kyiv-se-16-km-dur-paunchi-russian-army.html

  • रूस की तरफ से रविवार को कई घातक हमलों के बावजूद यूक्रेन और रूसी अधिकारियों ने बयानबाजी में सतर्कता दिखाई है, क्योंकि दोनों देश सोमवार को एक बार फिर शांति वार्ता की टेबल पर बैठेंगे। यह शांति वार्ता ऐसे माहौल में हो रही है, जब लगातार बढ़ रहे प्रतिबंधों और हमले के खिलाफ रूस के अंदर तेज हो रहे प्रदर्शनों के कारण रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की स्थिति में थोड़े बदलाव के सबूत सामने आए हैं।


  • न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, लीव शहर के करीब हमले का शिकार हुआ मिलिट्री बेस इंटरनेशनल पीस कीपिंग सेंटर था, जहां अमेरिकी सेना एक महीने पहले तक यूक्रेन के सैनिकों को ट्रेनिंग दे रही थी। रूस ने यहां 30 से ज्यादा क्रूज मिसाइल दागी हैं। यूक्रेन सरकार ने इसे आतंकी हमला बताया है और एक बार फिर नाटो से यूक्रेन को नो फ्लाई जोन घोषित करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here