Home Politics News Donetsk me missile hamle me 20 ki death, Russia ka Ukraine par blame ; International court kal sunayega faisla | डोनेट्स्क में मिसाइल हमले में 20 मरे, रूस का यूक्रेन पर आरोप; इंटरनेशनल कोर्ट कल सुनाएगा फैसला

Donetsk me missile hamle me 20 ki death, Russia ka Ukraine par blame ; International court kal sunayega faisla | डोनेट्स्क में मिसाइल हमले में 20 मरे, रूस का यूक्रेन पर आरोप; इंटरनेशनल कोर्ट कल सुनाएगा फैसला

0

 Politics News

रूस-यूक्रेन जंग का आज 20वां दिन है। यूक्रेन के साथ शांति वार्ता चलने के बावजूद रूस लगातार यूक्रेनी शहरों में नागरिक इलाकों पर बमबारी कर रहा है। सोमवार को रूस समर्थित विद्रोहियों के कब्जे वाले डोनेट्स्क शहर में बैलेस्टिक मिसाइल हमले में 20 आम लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 अन्य घायल हो गए। रूस ने इस हमले का आरोप यूक्रेनी सेना पर लगाया है। हालांकि, वह इसका कोई सबूत पेश नहीं कर सका।

दूसरी ओर यूक्रेन ने इस हमले से इनकार किया है और कहा है कि यह रूस की ही मिसाइल होगी, जो निशाना चूक गई है। उधर, इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) ने कहा है कि वह यूक्रेन की तरफ से रूस के खिलाफ दाखिल याचिका पर 16 मार्च, यानी बुधवार को फैसला सुनाएगा। यूक्रेन ने 7 मार्च को हुई सुनवाई में कोर्ट से रूस को मिलिट्री एक्टिविटीज रोकने का आदेश देने की मांग की थी।

ताजा अपडेट्स…


  • 1- अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा- रूस के खिलाफ यूक्रेन को हथियार उपलब्ध कराएंगे। यूक्रेन के शरणार्थियों को अमेरिका में अनुमति देंगे। पैसा, भोजन और अन्य मानवीय सहायता भी भेजेंगे।
  • 2- लंदन के बेलग्रेव स्क्वॉयर में यूक्रेन समर्थकों ने पुतिन के करीबी रूसी बिजनेसमैन ओलेग डेरीपास्का का घर कब्जा लिया। कब्जा करने वालों ने घर पर बोर्ड लगाया, जिस पर लिखा था, तुमने यूक्रेन कब्जाया, हमने तुम्हें कब्जा लिया।
  • 3- यूक्रेन की उप प्रधानमंत्री इरिना वेरेशुक ने एक वीडियो बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने जंग के बावजूद 9 मानवीय कॉरिडोर बनाकर 5,500 से ज्यादा यूक्रेनी नागरिकों को जंगी इलाकों से बाहर निकालने का दावा किया है।
  • 4- यूरोपियन यूनियन के सूत्रों के हवाले से रॉयटर्स ने दावा किया है कि रूसी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट, ट्रांसनेफ्ट और गाजप्रोम नेफ्ट के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाए गए हैं, लेकिन EU से जुड़े देश प्रतिबंध के बावजूद इनसे तेल खरीदते रहेंगे।
  • 5- यूरोपियन देशों की तरफ से प्रतिबंधित किए गए रूसी बिजनेस टायकून व चेल्सी फुटबॉल क्लब के मालिक रोमन अब्रामोविच सोमवार को इजराइल की राजधानी तेल अबीब के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी अब्रामोविच वहां से एक निजी जेट के जरिए इस्तांबुल रवाना हुए हैं।
  • 6- अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने दावा किया है कि रूस की तरफ से यूक्रेन में मिलिट्री बेस को निशाना बनाने के बावजूद वे हथियारों की सप्लाई करते रहेंगे। रूस ने हमले के बाद दावा किया था कि वह अमेरिका से मिलने वाले हथियारों को निशाना बनाएगा।
  • अमेरिकी संसद में बोलेंगे यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की        
    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अमेरिकी कांग्रेस (अमेरिकी संसद) को संबोधित करेंगे। संसद की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने सीनेट में इसकी घोषणा की। कई डेमोक्रेट सांसदों का मानना है कि इससे कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद भवन) में राष्ट्रपति जो बाइडेन पर कीव की मदद के लिए फाइटर जेट्स भेजने का दबाव बढ़ाने का मोमेंटम बनेगा।

    रूसी हमले में एक और पत्रकार जख्मी, मारियुपोल से निकाले गए नागरिक
    रूसी हमले में सोमवार को एक और पत्रकार बेंजामिन हॉल घायल हो गए। बेंजामिन हॉल फॉक्स न्यूज के करस्पॉन्डेंट है। वे यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहर रूसी सेना की तरफ से दागे गए एक रॉकेट की चपेट में आ गए। इससे पहले अमेरिकी पत्रकार ब्रेंट रेनॉड की रूस के हमले में मौत हो गई थी और उनके साथी पत्रकार जुआन अर्रेडोंडो घायल हो गए थे।                                           2500 लोगों की बाद मारियुपोल से आम नागरिकों की निकासी शुरू                                 दक्षिणी शहर मारियुपोल में दो सप्ताह से चल रही रूसी बमबारी में करीब 2500 नागरिकों की मौत हो चुकी है। इसके बाद सोमवार को आखिरकार वहां से आम लोगों की निकासी का काम शुरू हो गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को करीब 160 कारों का काफिला रूसी सेना के समर्थन से बने ग्रीन कॉरिडोर से मारियुपोल से निकला। यह काफिला करीब 225 किलोमीटर दूर जापोरिझिया शहर के लिए रवाना हो गया।                                                       आज भी जारी रहेगी रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता

    रूस और यूक्रेन के बीच चल रही शांति वार्ता सोमवार को भी अधूरी रही। लड़ाई खत्म करने के लिए किसी सहमति पर पहुंचने में दोनों ही पक्ष नाकाम रहे। यूक्रेनी डेलीगेशन के मेंबर मिखाइलो पोडोलिक ने कहा कि मीटिंग को ‘टेक्निकल पॉज’ दिया गया है और यह मंगलवार को भी जारी रहेगी।                                                                                                                           शरणार्थियों के कारण यूरोप तक पहुंचा कोरोना का खतरा                                               रूस-यूक्रेन की वार-तकरार से यूरोप के देशों पर कोरोना का खतरा बढ़ गया है। अब तक 20 लाख से ज्यादा यूक्रेनी शरणार्थी यूरोपीय देशों में पहुंचे हैं। इनमें से ज्यादातर का वैक्सीनेशन नहीं हुआ। रविवार को WHO की तरफ से प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि यूक्रेन और आसपास के देशों में 3 से 9 मार्च के बीच कोरोना के कुल 791,021 नए मामले सामने आए और 8,012 नई मौतें दर्ज की गई हैं।                                                                                                          और पढ़े https://www.starnewshindi.com/2022/03/dono-desh-me-aaj-baat-cheet-poland.html


  •           


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here