Home Daily News Delhi Me Wall Collapse Hone Se 5 ki Death | दिल्ली में दीवार गिरने से पांच मरे

Delhi Me Wall Collapse Hone Se 5 ki Death | दिल्ली में दीवार गिरने से पांच मरे

0

 Daily News

हादसा गोदाम के मलबे से निकाले गए 13 लोग

नई दिल्ली। दिल्ली में अलीपुर के बकोली गांव में शुक्रवार दोपहर निर्माणाधीन गोदाम की दीवार ढहने से पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। अलीपुर पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही ठेकेदार सिकंदर को हिरासत में ले लिया गया है।

बकोली गांव में कृषि भूमि पर पांच हजार वर्ग गज में गोदाम का निर्माण कई महीनों से चल रहा था। इसी गोदाम के निर्माण में 20 मजदूर लगे हुए थे। दोपहर में अचानक गोदाम की 100 फीट लंबी और 15 फीट ऊंची दीवार भरभरा कर गिर गई। मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

अस्पताल में भर्ती करायागनीमत यह रही कि सात मजदूर दूर खड़े थे इसलिए वे बच गए और बचाव के लिए लोगों को बुलाने लगे। करीब सवा बारह बजे घटना की सूचना दमकल एवं पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों ने मलबे से 13 लोगों को निकाल लिया और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।

एनडीआरफ की टीम भी पहुंची घटना की भयावहता को देखते हुए एनडीआरएफ की भी टीम मौके पर पहुंची। शाम सवा छह बजे तक मलबा हटाने का काम चलता रहा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह भूमि स्थानीय निवासी शक्ति सिंह की है और इस पर सिकंदर नाम के ठेकेदार द्वारा निर्माण कराया जा रहा था। मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे इलाके में अवैध निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

और पढ़े starnewshindi.com/2022/07/uttarakhand-ke-7-districts-me-red-alert.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here