Home Daily News Delhi me Masjid me 2 years baad khushi se manayi gayi Eid | राजधानी की मस्जिदों में दो वर्ष बाद हर्षोल्लास से मनाई गई ईद

Delhi me Masjid me 2 years baad khushi se manayi gayi Eid | राजधानी की मस्जिदों में दो वर्ष बाद हर्षोल्लास से मनाई गई ईद

0

 Daily News

नई दिल्ली। राजधानी में हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई गई। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को तोहफा मिठाई देकर ईद मनाई। दो साल बाद पूर्व की भांति जामा मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में मंगलवार को ईद की नमाज अदा की गई।

ईद पर नए कपड़े, टोपी, जूते के अलावा इत्र की खुश्बू के साथ गले मिलते लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी। लोगों ने ईद की नमाज पर मुल्क में अमन चैन और बरकत की दुआ की।

कोविड-19 संबंधी पांबदियों के कारण पिछले दो साल से लोग ईद पर घर में ही नमाज अदा कर रहे थे, क्योंकि धार्मिक स्थल बंद थे। परंपरा के अनुसार, नमाज अदा करने के बाद लोग अपने बच्चों के साथ सुरमा भी लगवाते हुए देखे गए।

सुनहरी मस्जिद के पास बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की और सुरमा लगवाया। ज्ञात हो कि कोविड-19 के मामले कम होने के बाद सरकार ने पाबंदियों में छूट दी है। गर्मी के मद्देनजर कई मस्जिदों ने मंगलवार को सुबह ईद की नमाज के समय में बदलाव भी किया। नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा हो पाए, इसके लिए प्रमुख धार्मिक स्थलों और शहर के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।

गर्मी की वजह से समय पहले किया : जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने कहा कि ईद की नमाज सूर्योदय के बाद सुबह आठ से नौ बजे के बीच अदा की जाती है। इस बार अधिक गर्मी को देखते हुए हमने इसे थोड़ा पहले अदा किया।

ईद की नमाज जामा मस्जिद में सुबह छह बजे अदा की गई। फतेहपुरी, सुनहरी मस्जिद, शाहजहानी मस्जिद, भूरी भटियारी और ढाका मस्जिद सहित कई अन्य मस्जिदों में भी सुबह छह से सात बजे के बीच नमाज अदा की गई।

सोशल मीडिया पर छाई रही ईद : कोरोना पाबंदियों में छूट के बाद इस बार लोग एक दूसरे से मिलकर बधाई दे रहे थे। बड़ी संख्या में लोगों ने सोशल मीडिया पर भी बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here