Home Daily News Delhi me Bulldozer par hua political struggle | राजधानी में बुलडोजर पर छिड़ा सियासी संग्राम

Delhi me Bulldozer par hua political struggle | राजधानी में बुलडोजर पर छिड़ा सियासी संग्राम

0

 Daily News

उपमुख्यमंत्री ने भाजपा पर बुलडोजर से वसूली का आरोप लगाया, आदेश गुप्ता ने कहा-अभियान को मजहबी रंग दिया जा रहा

नई दिल्ली। दिल्ली में बुलडोजर पर सियासत तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा बुलडोजर से वसूली कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने कार्रवाई को रुकवाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उधर, भाजपा ने कहा कि जब से निगम ने रोहिंग्या-बांग्लादेशियों द्वारा किए गए अतिक्रमण हटाना शुरू किया है तब से आप को परेशानी हो रही।

सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली भाजपा ने नगर निगम के साथ मिलकर दिल्ली को तबाह करने की योजना बनाई है। दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों और झुग्गियों में बने घरों में 60 लाख लोग रहते हैं। भाजपा की इन सबको तोड़ने की योजना है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले निगम अधिकारियों और भाजपा नेताओं की मिलीभगत से इसे अवैध रूप से बसाया गया है। अब बुलडोजर चलाकर तोड़ा जा रहा है। साथ ही डीडीए कॉलोनी में बालकनी-छज्जा बनाने या घरों में छोटे-मोटे बदलाव करने वाले तीन लाख लोगों के मकानों को भी तोड़ने की तैयारी है।

गृह मंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि अगर यह हुआ तो दिल्ली के 63 लाख घरों में तोड़फोड़ की जाएगी। पत्र में आगे लिखा गया है कि अगर यह अवैध था तो भाजपा शासित निगम ने इसे बनने क्यों दिया। पहले 15 वर्षों तक यह अवैध निर्माण होने दिए गए। अब उन्हीं लोगों के घरों को तोड़ने पर अमादा है। उन्होंने लिखा कि गृह मंत्री से अपील करता हूं कि इसे समय रहते रोका जाए, नहीं तो दिल्ली में तबाही मच जाएगी।

हम कार्रवाई का विरोध करते हैं : अमानतुल्लाह की गिरफ्तारी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम कार्रवाई का विरोध करते हैं।

दिल्ली में 15 स्थानों पर चला बुलडोजर

दक्षिण निगम के ख्याला में शुक्रवार को निगम दस्ते ने कार्रवाई करते हुए घरों के बाहर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। ख्याला में 1400 मीटर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया और 20 सामान सहित दो वाहनों को जब्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here