Home Business news Delhi me 14 Kg waale Cylinder par 1053 rupees dene hongey, 48 days me dusre baar badhe price | दिल्ली में 14 किलो वाले सिलेंडर पर 1053 रुपए देने होंगे, 48 दिनों में दूसरे बार बढ़े दाम

Delhi me 14 Kg waale Cylinder par 1053 rupees dene hongey, 48 days me dusre baar badhe price | दिल्ली में 14 किलो वाले सिलेंडर पर 1053 रुपए देने होंगे, 48 दिनों में दूसरे बार बढ़े दाम

0

 Business News

कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम घटने के बाद अब घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतें 48 दिनों बाद फिर बढ़ाई गई हैं। इंडियन ऑयल के ताजा अपडेट के मुताबिक, नॉन-सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एक सिलेंडर पर अब आपको 50 रुपए ज्यादा देने होंगे। राजधानी दिल्ली में अब 14 किलो के सिलेंडर की कीमत 1003 रुपए से बढ़कर 1053 रुपए हो गई है।

इसके पहले 19 मई को पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम में 3 रुपए 50 पैसे की बढ़ोतरी की थी। वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी 8 रुपए का इजाफा किया गया था।

जानें आपके शहर में घरेलू सिलेंडर का रेट

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 1 जुलाई को कटौती की गई थी। जिससे द‍िल्‍ली में 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2219 रुपए से घटकर 2021 रुपए हो गई। इसी तरह कोलकाता में 2322 रुपए के मुकाबले अब यह स‍िलेंडर 2140 रुपए में म‍िलेगा। मुंबई में कीमत 2171.50 रुपए से घटकर 1981 रुपए और चेन्‍नई में 2373 से घटकर 2186 रुपए हो गई।

इस हिसाब से दिल्ली में गैस सिलेंडर की दरों में 198 रुपए, कोलकाता में 182 रुपए, मुंबई में 190.50 रुपए और चेन्नई में 187 रुपए की कमी आई है। पिछले महीने जून में कॉमर्शियल सिलेंडर की दरों में 135 रुपए की कमी की गई थी। हालांकि तेल कंपन‍ियों की तरफ से घरेलू गैस स‍िलेंडर में क‍िसी तरह की राहत नहीं दी गई। दिल्ली में 14.2 क‍िलो वाले गैस स‍िलेंडर की कीमत 1003 रुपए है।

और पढ़े .starnewshindi.com/2022/07/pm-modi-ne-digital-india-ka-launch-kiya.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here