Home Politics News Central government ke new scheme ke against 9 states me uproar, Bihar me 6 train me aag lagai | केंद्र सरकार की नई योजना के खिलाफ नौ राज्यों में हंगामा, बिहार में छह ट्रेन में आग लगाई

Central government ke new scheme ke against 9 states me uproar, Bihar me 6 train me aag lagai | केंद्र सरकार की नई योजना के खिलाफ नौ राज्यों में हंगामा, बिहार में छह ट्रेन में आग लगाई

0

Politics News

अग्निपथ पर जगह-जगह आगजनी

नई दिल्ली। सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की ‘अग्निपथ योजना’ के खिलाफ गुरुवार को नौ राज्यों में कई जगह युवाओं ने जमकर हंगामा, तोड़फोड़ और आगजनी की। बिहार और हरियाणा में सबसे ज्यादा असर दिखा। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में भी प्रदर्शन हुए।

बिहार में सौ से अधिक गिरफ्तार : बिहार के कई जिलों में आगजनी और बवाल की खबरें सामने आईं। यहां एक मालगाड़ी समेत छह ट्रेन में आग लगा दी गई। बसों पर पथराव और तोड़फोड़ किया गया। पुलिस ने सौ से अधिक युवाओं को गिरफ्तार किया है और दो दर्जन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

पलवल में पुलिस को करनी पड़ी हवाई फायरिंग : हरियाणा के पलवल में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की पांच गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। बेकाबू होते प्रदर्शनकारियों को संभालने के लिए पुलिस को हवा में फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है।

दिल्ली में ट्रेन रोकी : दिल्ली के नांगलोई समेत अन्य क्षेत्रों में छात्रों ने योजना के विरोध में बवाल किया। दिल्ली पुलिस के अनुसार नांगलोई रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब दस बजे 15 से 20 छात्र पहुंचे और अग्निपथ योजना के साथ रेलवे भर्ती को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। छात्रों ने पुरानी दिल्ली से हरियाणा जा रही ट्रेन को भी रोक दिया। कनॉट प्लेस में प्रदर्शन करने आए युवाओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

यूपी के कई जिलों में हंगामा : यूपी में भी व्यापक विरोध-प्रदर्शन हुए। मेरठ में सैकड़ों युवा कमिश्नर कार्यालय के सामने पहुंच गए और सड़क पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। अलीगढ़ में युवाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर बस में तोडफोड़ करते हुए आगजनी का प्रयास किया।

34 से अधिक ट्रेन रद्द: प्रदर्शनों के चलते 34 से अधिक ट्रेन रद्द कर दी गईं और आठ अन्य को आंशिक रूप से रद्द किया गया। रेलवे ने कहा कि 72 अन्य ट्रेन देरी से चल रही हैं।

अग्निपथ पर आक्रोश

वरीयता देंगे कई राज्य

देहरादून। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने युवा अग्निवीरों को नौकरी में प्राथमिकता देने की बात दोहराई। युवाओं को सरकारी नौकरियों में भी वरीयता दी जाएगी।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने केंद्रीय संगठनों एवं राज्य सरकारों द्वारा अग्निवीर को लेकर की गई घोषणा की जानकारी दी।

और पढ़े starnewshindi.com/2022/06/pm-ke-announcement-ko-opposition-ne.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here