Politics News
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार दिल्ली में अगला विधानसभा चुनाव नहीं कराना चाहती है। भाजपा कार्यकर्ता भी इसकी धमकी दे रहे हैं।
विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन वो सदन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा ऐसे में अगर लोकतंत्र खत्म होगा तो देश भी नहीं बचेगा। केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, भाजपा वाले केजरीवाल के साथ-साथ देश से भी नफरत करने लगे हैं। यहां मौजूद लोग एक दिन इस दुनिया में नहीं रहेंगे, पर लोकतंत्र को नुकसान हुआ तो आपके बच्चे क्या कहेंगे। वे बोलेंगे कि मेरे पिता ने इसी सदन में खड़े होकर कहा था कि दिल्ली में चुनाव नहीं होंगे।
उन्होंने कहा, विरोधी भी अकेले में हमें ईमानदार कहते हैं। हम काम भी अच्छा करते हैं, इसलिए ये लोग चुनाव में हमारे सामने आने से डरते हैं। अब दिल्ली में चुनाव नहीं कराने की धमकी भी दे रहे हैं।
और पढ़े starnewshindi.com/2022/07/thackeray-ajit-pawar-fadnavis-trust.html