Home Sports News Captaincy chorne ke baad Dhoni ka purana video viral | कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी का पुराना VIDEO वायरल

Captaincy chorne ke baad Dhoni ka purana video viral | कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी का पुराना VIDEO वायरल

0

 Sports News

हर्षा भोगले ने पूछा था- आप विरासत छोड़कर जा रहे हैं; माही का जवाब था- अभी IPL छोड़ा नहीं

IPL 2022 के शुरू होने से ठीक दो दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़कर सभी को हैरान कर दिया। धोनी की जगह अब रवींद्र जडेजा CSK के नए कप्तान होंगे। धोनी के कैप्टेंसी छोड़ने के साथ ही एक युग का अंत भी हो गया।

धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो पिछले IPL सीजन के फाइनल का है। वीडियो में मैच के खत्म होने के बाद कमेंटेटेर हर्षा भोगले ने धोनी से जब पूछा, आपने जो इतने सालों से टीम के लिए शानदार काम किया उसके लिए शुक्रिया। आप अपने पीछे एक विरासत छोड़कर जा रहे हैं।

इस पर माही ने मजेदार जवाब देते हुए कहा, ‘लेकिन मैंने अभी तक छोड़ा नहीं है।’

14 साल बाद CSK का कप्तान बदला
IPL की शुरुआत, यानी 2008 से ही माही CSK के कप्तान रहे हैं। हालांकि 2016-17 में मैच फिक्सिंग की वजह से CSK को IPL में बैन कर दिया गया था। जब टीम की वापसी हुई तो फिर से धोनी को ही टीम की कप्तानी सौंपी गई। धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 4 बार IPL का खिताब अपने नाम किए हैं।

जडेजा 2012 से हैं चेन्नई सुपर किंग्स में


रवींद्र जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं। इस सीजन मेगा ऑक्शन से पहले सर जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। CSK का कप्तान जाने के बाद स्टार ऑलराउंडर ने अपने पहला रिएक्शन देते हुए कहा- मैं कप्तानी को लेकर ज्यादा टेंशन में नहीं हूं, क्योंकि धोनी मेरे साथ खड़े हैं। मुझे उनका मार्गदर्शन मिलेगा। मेरे मन में अगर किसी तरह का कोई सवाल रहता है तो मैं धोनी के पास ही जाता था और जाता रहूंगा।

जडेजा ने आगे कहा- मैं कप्तानी मिलने से अच्छा महसूस कर रहा हूं, लेकिन यह मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। धोनी ने जो विरासत छोड़ी है, उसे मुझे आगे बढ़ाना है। भरोसा जताने के लिए सबका शुक्रिया।

और पढ़े https://www.starnewshindi.com/2022/03/australia-england-ki-league-me-khelti.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here