Home Politics News Bulldozer ka darr dikha rahi hai BJP : AAP | बुलडोजर का डर दिखा रही है भाजपा : आप

Bulldozer ka darr dikha rahi hai BJP : AAP | बुलडोजर का डर दिखा रही है भाजपा : आप

0

Politics News

आम आदमी पार्टी ने भाजपा मुख्यालय के पास किया प्रदर्शन, उधर तीनों नगर निगमों में तोड़फोड़ की कार्रवाई तेज की गई


नई दिल्ली। भाजपा पर बुलडोजर का डर दिखाने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी बुधवार को सड़क पर उतरी। दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित भाजपा मुख्यालय पर आप ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।

आप नेता व निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने आरोप लगाया है कि भाजपा दिल्लीवालों को बुलडोजर से घर गिराने के नाम पर अवैध वसूली कर रही है। प्रदर्शनकारी आप नेताओं को भाजपा मुख्यालय पहुंचने से पहले ही बैरीकेड लगाकर रोक दिया गया था। विरोध प्रदर्शन में तीनों निगमों में आप के पार्षद भी शामिल रहे। वहीं, इस दौरान यातायात भी प्रभावित हुआ।

प्रदर्शन के दौरान दुर्गेश पाठक ने दावा किया कि पूरी दिल्ली से शिकायतें मिल रही हैं कि, भाजपा नेता दिल्ली के सभी घरों में कमी निकाल रहे हैं। घरों में कमियां बताकर उसे तोड़ने की धमकी दी जा रही है और उसे बचाने के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पैसा देने से मना करने वालों के घर पर बुलडोजर चलाने की धमकी दी जा रही है। पाठक ने आरोप लगाया कि निगम में भाजपा के आखिरी कुछ दिन बचे हैं तो वे वसूली में लगे हैं। उन्होंने कहा कि बीते 15 वर्षों से तीनों निगमों में भाजपा काबिज है। पहले खुद इन्होंने अवैध निर्माण करवाया। उसके बाद हार के डर से निगम चुनाव टाले। अब जब इन्हें पता है कि अगले साल-छह महीने चुनाव नहीं होना है तो फिर उगाही में लग गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here