Home Business news Breaking : price ka double dose: petrol-diesel ke saath hi barhe rasoi gas ke price | ब्रेकिंग : महंगाई का डबल डोज: पेट्रोल-डीजल के साथ ही बढ़े रसोई गैस के दाम

Breaking : price ka double dose: petrol-diesel ke saath hi barhe rasoi gas ke price | ब्रेकिंग : महंगाई का डबल डोज: पेट्रोल-डीजल के साथ ही बढ़े रसोई गैस के दाम

0

 Business News

नई दिल्ली : 137 दिन बाद आज सुबह-सुबह फिर बढ़े पेट्रोल डीजल और घरेलू गैस के दाम | पेट्रोल की कीमतों में 80 पैसे प्रति लीटर की तगड़ी बढ़ोतरी, डीजल की कीमतों में भी हुई 78 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी | कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से उछाल | यह कयास लगाया जा रहा था पांच राज्यों में चुनाव के बाद पेट्रोल डीजल की कीमतें फिर से बढ़ेगी और ऐसा ही हुआ | पांच राज्यों का चुनाव खत्म हुआ, सरकारें बन गई, तुरंत पेट्रोल डीजल का कीमत बढ़ गई | सरकार ने घरेलू गैस की कीमतों में भी 50 रुपये का इजाफा कर दिया है।
पश्चिम बंगाल समेत कुछ राज्यों के चुना व के बाद पिछले साल सितंबर के अंतिम दिनों से जो पेट्रोल की कीमतें बढ़नी शुरू हुईं, वह दिवाली से पहले तक जारी रही।

कोलकाता में पेट्रोल 105.51और डीजल 90.62, दिल्ली में पेट्रोल 96.21और डीजल 87.47, मुंबई में पेट्रोल 110.82 और डीजल 95.00, चेन्नई में पेट्रोल 102.16 और डीजल 92.19 है ।|
यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद से ही कच्चे तेल का बाजार गरम है। इस दौरान एक समय ऐसा आया कि कच्चा तेल प्रति बैरल 140 डॉलर के पार चला गया। लेकिन बीच में यह फिर वापस आया था और 100 डॉलर से भी नीचे चला गया था। लेकिन यह फिर से चढ़ने लगा है। अमेरिकी बाजार में सोमवार को कच्चा तेल फिर से चढ़ गया। उस दिन कारोबार की समाप्ति पर ब्रेंट क्रूड की कीमत बढ़ कर 115.61 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल भी 111.80 डॉलर पर पहुंच गया था। पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। अब देखना है भारत में पेट्रोल डीजल की कीमतें और बढ़ती है कि नहीं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here