Home Daily News Breaking : Delhi ke kaayi hisson me earthquake ke jhatke | ब्रेकिंग :हिली धरती,कई हिस्सों में भूकंप के झटके

Breaking : Delhi ke kaayi hisson me earthquake ke jhatke | ब्रेकिंग :हिली धरती,कई हिस्सों में भूकंप के झटके

0

Daily News 

नई दिल्ली :  हिली धरती, कश्मीर व दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान था केंद्र। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई इलाको में शनिवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 9 बजकर 50 मिनट के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए। शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के नोएडा और जम्मू कश्मीर के सभी जिलों में सुबह के समय भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल कहीं भी जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।भूंकप को लेकर उत्तर प्रदेश के नोएडा में कुछ लोगों ने ट्वीट किया कि कम से कम 20 सेकंड के लिए जमीन हिल गई | दिल्ली में भी लोगों ने ट्वीट किया कि उन्होंने झटके महसूस किए | नोएडा में लगभग 25-30 सेकंड के लिए जोरदार झटके महसूस किए गए, लोगों ने इसकों लेकर ट्वीट भी किया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here