Home Politics News BJP State President Ko Call Kar Mamta Ne Poocha Haal | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को फोन कर ममता ने पूछा हाल

BJP State President Ko Call Kar Mamta Ne Poocha Haal | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को फोन कर ममता ने पूछा हाल

0

 Politics News

जल्द स्वस्थ होने की कामना की, भेजा फ्रूट बास्केट



काेलकाता : कोविड पॉजिटिव हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजुमदार को फोन कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनका हाल पूछा। इतना ही नहीं ममता ने उनके लिए फलों की टोकरी भी भेजी। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना है। मालूम हो कि रविवार की शाम सुकांत मजुमदार की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। फिलहाल उनका इलाज कोलकाता के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से डॉ. मजुमदार की तबीयत कुछ ठीक नहीं थी। वे बुखार, सर्दी, खांसी से पीड़ित थे जिसके बाद उनका रैपिड टेस्ट किया गया। उनकी तबीयत की जानकारी मिलते ही सोमवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे सीएम ने उन्हें फोन किया। दोनों के बीच करीब ढाई मिनट तक बात हुई। सूत्रों की माने तो ममता ने उन्हें कहा कि किसी भी तरह की जरूत होने पर जानकारी दें। डा. सुकांत मजुमदार को भी सीएम की यह औपचारिकता अच्छी लगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here