Home Daily News Bihar me heavy rainfall aur thunderclap se 17 logon ki death | बिहार में भारी बारिश और वज्रपात से 17 की मौत

Bihar me heavy rainfall aur thunderclap se 17 logon ki death | बिहार में भारी बारिश और वज्रपात से 17 की मौत

0

 Daily News

मौसम विभाग ने बिहार और झारखंड में लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी, दोनों ही राज्यों में मानसून सक्रिय

पटना। भारी बारिश और वज्रपात के कारण बिहार में 17 लोगों की मौत हो गई। इसमें रविवार को छह तो शनिवार की रात आंधी और वज्रपात से सूबे में 11 लोगों की मौत हो गई।

रविवार को भागलपुर में तीन, बांका में दो और मुंगेर में एक की मौत हो गई। जबकि शनिवार की रात भागलपुर में तीन, वैशाली में तीन, खगड़यिा में दो, कटिहार, सहरसा व मधेपुरा में एक-एक व्यक्तियों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 17 लोगों की मौत पर शोक प्रकट किया और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट की। कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। सीएम ने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया। लोगों से अपील करते हुए सीएम ने कहा सभी लोग खराब मौसम में सतर्कता बरतें। विशेषकर खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

बिहार और झारखंड में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी : मौसम विभाग ने बिहार और झारखंड में सोमवार को भी भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी है।

झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकतर जिलों में बारिश हुई। इस दौरान रांची में बुढ़मू और रातू में वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गई।

राज्य में धनबाद और गिरिडीह से होकर मानसून आगे की ओर बढ़ रहा है। संभवत: सोमवार को यह रांची से गुजरेगा। उधर, दक्षिण पश्चिम मानसून के उत्तर बिहार में सक्रिय होने के साथ पटना, गया, अरवल, नालंदा, नवादा समेत राज्य के अन्य जिलों में अपना प्रभाव दिखा रहा है। मौसम केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों में पूरे प्रदेश में इसका प्रभाव दिखेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here