Home Daily News Bengal ki gulf me bana low pressure ka area kal bann sakta hai tufaan, | बंगाल की खाड़ी में बना निम्‍न दबाव का क्षेत्र कल बन सकता है तूफान, चक्रवात ‘आसनी’ पर चेतावनी जारी

Bengal ki gulf me bana low pressure ka area kal bann sakta hai tufaan, | बंगाल की खाड़ी में बना निम्‍न दबाव का क्षेत्र कल बन सकता है तूफान, चक्रवात ‘आसनी’ पर चेतावनी जारी

0

 Daily News

पोर्ट ब्‍लेयर: बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पूर्व और अंडमान सागर से सटे दक्षिण में भारतीय तटरक्षक के जहाज और विमान समुद्र में मौजूद नाविकों और मछुआरों को मौसम को लेकर चेतावनी दे रहे हैं। इससे पहले शनिवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर साल के पहले चक्रवात आसनी को लेकर अंडमान और निकोबार द्वीप प्रशासन ने मछुआरों के लिए एडवाइजरी जारी कर 19 से 22 मार्च के मध्‍य समुद्र में न जाने की अपील की थी। अंडमान और निकोबार प्रशासन ने शनिवार सुबह ट्वीट किया था, “चक्रवात आसनी की अवधि के दौरान मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी जाती है।”

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा था कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र 20 मार्च की सुबह अच्छी तरह से बन जाएगा और यह 21 मार्च को चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके बाद यह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के साथ आगे बढ़ते हुए 22 मार्च को बांग्लादेश-उत्तर म्यांमार के तटों से टकरा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here