Home Daily News Belarus me attack kar rahi Russian army, Ukraine ka claim- ek din me 8 cruise missiles ko kiya barbaad | बेलारूस से हमला कर रही रूसी सेना, यूक्रेन का दावा- एक दिन में रूस की आठ क्रूज मिसाइलों को किया तबाह

Belarus me attack kar rahi Russian army, Ukraine ka claim- ek din me 8 cruise missiles ko kiya barbaad | बेलारूस से हमला कर रही रूसी सेना, यूक्रेन का दावा- एक दिन में रूस की आठ क्रूज मिसाइलों को किया तबाह

0

 Daily News

रूस यूक्रेन जंग का आज 42वां दिन है। इसी बीच यूक्रेनी वायु सेना ने दावा किया की रूसी सेना बेलारूस से मिसाइलें दाग रही है। वायु सेना ने कहा- रूसी सेना ने अब बेलारूस को अपना लॉन्च पैड बनाया है। वहीं से यूक्रेन पर मिसाइल हमला किया जा रहा है। इसी के साथ यूक्रेन ने आठ रूसी क्रूज मिसाइलों को तबाह करने का दावा भी किया है।

दूसरी तरफ, यूरोपियन यूनियन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को घेरने के लिए अब उनकी बेटियों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन की एक बेटी नीदरलैंड में रहती थीं, हालांकि रूस ने कभी उनकी पहचान को उजागर नहीं होने दिया।

अन्य अपडेट्स…

  • अमेरिका यूक्रेन को 100 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त सुरक्षा सहायता देगा।
  • यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से बाहर निकालने की मांग की।
  • मारियुपोल में बनाए ह्यूमन कॉरिडोर से 5 अप्रैल को 3,846 लोगों को निकाला गया।
  • यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री का कहना है कि तुर्की की मदद से मारियुपोल खाली कराया जा सकता है।
  • रूसी सैनिकों की लगातार गोलीबारी के बीच अभी भी मारियुपोल में 1.20 लाख लोग फंसे हुए हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी का कहना है कि रूस के साथ युद्ध करना अमेरिकी लोगों के हित में नहीं है। हालांकि, हम यूक्रेन को अपना समर्थन जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस युद्ध से उबरने में कुछ समय लगने वाला है और अमेरिका इसका हिस्सा बना रहेगा।

रूस को इकोनॉमिक फ्रंट पर घेरने की तैयारी…
बिजनेस वेबसाइट ब्लूमबर्ग के मुताबिक, अमेरिका, यूरोपियन यूनियन और G-7 मिलकर रूस में होने वाले सभी नए इन्वेस्टमेंट पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, ब्रिटिश विदेश सचिव लिज ट्रस का कहना है कि ब्रिटेन तब तक नहीं रुकेगा जब पुतिन नाकाम नहीं हो जाते।

डेनमार्क ने रूस के इंटेलिजेंस ऑफिसर को बाहर निकाला
डेनमार्क ने 15 रूसी इंटेलिजेंस ऑफिसर को अपने यहां से निकाल दिया है। इन्हें 14 दिन के अंदर डेनमार्क छोड़ना होगा। डेनिश विदेश मंत्री विदेश मंत्री जेप्पे कोफोड का कहना है कि ये इंटेलिजेंस ऑफिसर्स हमारे देश में जासूसी में शामिल हैं। इससे पहले जर्मनी और फ्रांस ने रूस के डिप्लोमैट्स को निकाल दिया था।

हाइपरसोनिक हथियार विकसित करने की तैयारी
रूस-यूक्रेन जंग के बीच दुनिया के दुनिया के दूसरे देश भी अपने हथियारों के जखीरे में बढ़ोतरी कर रहे हैं। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन ने मंगलवार को घोषणा की है कि वो हाइपरसोनिक हथियार विकसित करने के लिए आपसी तालमेल बढ़ाएंगे।

जंग के बीच रूस और यूक्रेन के कलाकारों की एक साथ अमन की प्रार्थना

इटली के सैन कार्लो ओपेरा हाउस में अनोखा नजारा दिखा। वहां रेड क्रॉस के लिए फंड जुटाने के लिए रूस और यूक्रेन के कलाकारों ने साथ आकर प्रस्तुति दी। इस दौरान अमन की प्रार्थना की गई। साथ में प्रस्तुति देने वालों में यूक्रेन के डेनिस चेरेविको और रूस की मारिया याकोव्लेवा शामिल हैं। डेनिस ने रूस हमले के चलते यूक्रेन छोड़ दिया था। वहीं, मारिया हमलों से नाराज होकर इटली पहुंच गईं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here