Home Daily News Badi khabar : thand hui kuch kamm, kal se fir ho sakti hai barish | बड़ी खबर : ठण्ड हुई कुछ कम, कल से फिर हो सकती है बारिश

Badi khabar : thand hui kuch kamm, kal se fir ho sakti hai barish | बड़ी खबर : ठण्ड हुई कुछ कम, कल से फिर हो सकती है बारिश

0

Daily News 

Kolkata : राज्य में एक बार फिर बारिश ने भौहें तान ली हैं। कल यानी गुरुवार से फिर राज्य में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है। इसके साथ ही मंगलवार से तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गयी। मंगलवार को महानगर का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले एक-दो दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि कल से दक्षिण बंगाल के जिलों में बारिश हो सकती है। 2-3 दिनों में रात का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके साथ ही उत्तर बंगाल के जिलों में भी बारिश की संभावना जतायी जा रही है। दार्जिलिंग, कालिम्पोंग जैसे पहाड़ी जिलों में 3 से 4 दिन हल्की बारिश की संभावना जतायी गयी है। हालांकि मालदह, उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर जैसे निचले इलाकों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। बताया गया कि पश्चिमी हवाओं के प्रवेश करने की संभावना है जिस कारण ही बारिश हो सकती है। उत्तर बंगाल में भी आगामी 24 घण्टों तक घना कुहासा रहेगा। विशेष तौर पर जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरदुआर जैसे जिलों में कुहासे का प्रभाव सबसे अधिक रहेगा। वहीं कई जिलों में कुहासे के कारण दृश्यता कम हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here