Home Daily News Badi khabar : Ahiritola ghat me ab ganga me uttre baagair bhi kar sakte hai ganga snaan : बड़ी खबर : अहिरीटोला घाट में अब गंगा में उतरे बगैर भी कर सकते हैं गंगा स्नान

Badi khabar : Ahiritola ghat me ab ganga me uttre baagair bhi kar sakte hai ganga snaan : बड़ी खबर : अहिरीटोला घाट में अब गंगा में उतरे बगैर भी कर सकते हैं गंगा स्नान

0

 Daily News

कोलकाता : उत्तर कोलकाता का निमतला घाट जहां अंत समय पर सब जाते हैं। अंतिम यात्रा में जो लोग शामिल होते हैं, वे सभी कार्य पूरे होने के बाद पास के ही अहिरीटोला घाट में जाकर गंगा नदी में स्नान करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि गंगा नदी में स्नान के बाद ही सब शुद्ध होता है। हालांकि अब कुछ ऐसे कदम उठाये गये हैं जिससे गंगा नदी में उतरे बगैर भी लोग गंगा स्नान कर सकते हैं। दरअसल, अहिरीटोला घाट का सुंदरीकरण किया गया है। इसके तहत घाट पर पानी की मशीन के साथ शावर लगाये गये हैं जिसमें गंगा का पानी आता है। महिलाओं और पुरुषों के लिए ये शावर लगाये गये हैं, ऐसे में अगर कोई गंगा नदी में उतरे बगैर स्नान करना चाहे तो इस शावर में जाकर कर सकता है। इस बारे में प्रेरणा फाउण्डेशन के सचिव मनोज टिबड़ेवाला ने सन्मार्ग को बताया, ‘पूरे अहिरीटोला घाट काे सुंदर तरीके से सजाया गया है ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी प्रकार की समस्या ना हो। घाट पर पूजा स्थल बनाया गया है ताकि यहां आकर लोग पूजा कर सके। महिलाओं और पुरुषों के लिए 2 शावर बनाये गये हैं, हीटर भी लगाया गया है। इससे लोगों को गर्म पानी मिल सकेगा। महिलाओं के लिए अलग चेंजिंग रूम भी बनाया गया है। अहिरीटोला घाट की फ्लोरिंग टाइल्स की कर दी गयी है। इसके अलावा घाट पर 24 घण्टे के लिए सुरक्षा व सफाई कर्मियों की तैनाती की गयी है। वॉटर कूलर मशीन भी यहां लगायी गयी है। सभी शेड अल्बेस्टर के लगाये गये हैं। लाइटिंग की उचित व्यवस्था के साथ ही ठण्डे पानी की मशीन भी लगायी गयी है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here