Home Daily News America bola- Ukraine me Russia ka motive pura nhi hua, Russia ka jawab- sab kuch hamare plan ke mutabik chal raha | अमेरिका बोला- यूक्रेन में रूस का मकसद पूरा नहीं हुआ, रूस का जवाब- सब कुछ हमारे प्लान के मुताबिक चल रहा है

America bola- Ukraine me Russia ka motive pura nhi hua, Russia ka jawab- sab kuch hamare plan ke mutabik chal raha | अमेरिका बोला- यूक्रेन में रूस का मकसद पूरा नहीं हुआ, रूस का जवाब- सब कुछ हमारे प्लान के मुताबिक चल रहा है

0

Daily News 


रूस यूक्रेन जंग का आज 28वां दिन है। जंग के बीच अमेरिका और रूस में जुबानी वार पलटवार भी जारी है। अमेरिका का दावा है कि रूस ने जिस मकसद के साथ यूक्रेन जंग शुरू की थी वो उसे हासिल करने में नाकाम रहा है। हालांकि, इस नाकामी के बावजूद यह युद्ध आसानी से खत्म नहीं होगा।

अमेरिका के इन दावों पर क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने दो टूक लहजे में कहा कि यूक्रेन युद्ध हमारे प्लान के मुताबिक ही चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि रूस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल तभी करेगा जब उसके अस्तित्व को खतरा होगा।

आज के अपडेट्स…


  • 1- वियतनाम एयरलाइंस ने रूस से आने-जाने वाली नियमित उड़ानें निलंबित कर दी हैं। ​​​​​​​
  • 2- ​​​​​​​यूक्रेन के राष्ट्रपति 24 मार्च को NATO समिट में वर्चुअली हिस्सा लेंगे। इस दौरान वो यूक्रेन के एयर स्पेस को बंद करने की मांग कर सकते हैं।
  • 3- यूक्रेन के फोटो पत्रकार मैक्सिम लेविन​​​​​​​ के गायब होने की खबर है। वे कीव में रिपोर्टिंग कर रहे थे।
  • 4- अमेरिका का दावा है कि रूसी हमले की तीन मकसद थे- 1 यूक्रेन पर कंट्रोल 2. मॉस्को की ताकत में बढ़ोतरी 3. पश्चिम देशों में फूट डालना।
  • 5- ओख्तिरका डिस्ट्रिक काउंसिल के अध्यक्ष सेरही किरिचको को रूस ने एक हफ्ते बाद रिहा कर दिया। उन्हें बेसमेंट से हिरासत में लिया गया था।
  • 6- रूस की जांच कमेटी ने पत्रकार अलेक्जेंडर नेवजोरोव पर रूसी सेना के बारे में झूठी जानकारी फैलाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया।
  • 7- यूक्रेन के मुताबिक, 22 मार्च को रूसी हमले में लोजोवा और खार्किव की 20 इमारतों को नुकसान पहुंचा और 1 व्यक्ति की मौत हो गई।
  • 8- UNHRC की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 1 करोड़ से ज्यादा यूक्रेनी नागरिक शरणार्थी के रूप में देश के अंदर और बाहर शिफ्ट हो चुके हैं।
  • रूसी संसद के 300 सदस्यों पर प्रतिबंध लगा सकते हैं जो बाइडेन                                     


    जो बाइडेन इस हफ्ते की ब्रसेल्स विजिट के दौरान रूसी संसद के निचले सदन ड्यूमा के 300 से ज्यादा सदस्यों पर प्रतिबंध का ऐलान कर सकते हैं। इसके साथ ही रूस पर और ज्यादा कड़े आर्थिक प्रतिबंधों का ऐलान किया जा सकता है। हालांकि व्हाइट हाउस के प्रवक्ता का कहना है कि अभी इसके बारे में कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

    रूस ने हाइपरसोनिक मिसाइल का इस्तेमाल किया- अमेरिका


  • अमेरिकी ने इस बात की पुष्टि की है कि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ हाइपरसोनिक मिसाइल का इस्तेमाल किया था। बकौल अमेरिका इस मिसाइल को रोकना लगभग नामुमकिन है। पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने मंगलवार को एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि अमेरिका को अभी तक एक हाइपरसोनिक मिसाइल अटैक के बारे में तो कंफर्म जानकारी है।

  • 2,500 यूक्रेनी बच्चों को किडनैप करके रूस भेज गया
    यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पर डोनबास के डोनेट्स्क और लुहान्स्क से लगभग 2,500 यूक्रेनी बच्चों को किडनैप करके रूस भेजने का आरोप लगाया गया है। वहीं दूसरी तरफ यूक्रेनी मिलिट्री का दावा है कि रूस के आर्मी के पास सिर्फ तीन दिन की सप्लाई बची है।

  • मारियुपोल के इंडस्ट्रियल एरिया पर हमला


  • रूस ने यूक्रेन के दक्षिण तटीय शहर मारियुपोल पर हमले तेज कर दिए हैं। मंगलवार को हुए दो शक्तिशाली बमों के हमले से मारियुपोल दहल उठा। ये हमले इंडस्ट्रियल एरिया पर हुए। हालांकि, इस हमले में कितने लोग मारे गए हैं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।

  • और पढ़े https://www.starnewshindi.com/2022/03/tehreek-e-taliban-ne-e-mail-bhejkar.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here