Home Politics News Akhilesh Yadav ka UP me support ka sakti hai Mamta | अखिलेश यादव का यूपी में समर्थन कर सकती हैं ममता

Akhilesh Yadav ka UP me support ka sakti hai Mamta | अखिलेश यादव का यूपी में समर्थन कर सकती हैं ममता

0

 Politics News

आज किरणमय के साथ होगी ममता की बैठक


काेलकाता : उत्तर प्रदेश के चुनावी समर में बंगाल की मुख्यमंत्री और भाजपा को मात देते वाली नेता ममता बनर्जी भी कूद रही हैं। ममता बनर्जी बहुत जल्द ही इस संबंध में सपा के अखिलेश यादव के साथ मिलकर संयुक्त संवाददाता सम्मेलन तक कर सकती है। भले ही उत्तर प्रदेश के चुनाव में उनकी पार्टी की उम्मीदवारी न हो मगर खेला तो वहां होगा ही क्योंकि चुनाव से पहले ही प्रदेश में भी खेला होबे स्लोगन जोर-शोर से चलाया गया था। सूत्रों की माने तो जरूरत पड़ने पर खुद ममता बनर्जी अखिलेश के समर्थन में चुनावी प्रचार तक कर सकती हंै। बहरहाल तृणमूल के साथ अपना समीकरण बैठाने के लिए सपा की ओर से सांसद किरणमय नंदा आज ममता बनर्जी से मिलने वाले है। दोनों की बैठक कालीघाट स्थित सीएम आवास में होगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में यूपी चुनाव को लेकर कुछ अहम चर्चा हो सकती है।

यहां तक कहा जा रहा है कि तृणमूल वहां अपने उम्मीदवार उतार भी सकती है वह भी सपा के समर्थन के साथ। ममता के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में अखिलेश की चुनावी रणनीति जो भी होगी यह जल्द सामने आ जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here