Home Politics News Aaj Kolkata ko milega naya mayer | आज कोलकाता को मिलेगा नया मेयर

Aaj Kolkata ko milega naya mayer | आज कोलकाता को मिलेगा नया मेयर

0

 Kolkata News 

कोलकाता : कैसा होगा कोलकाता, और कितनी खूबसूरत होगी सिटी ऑफ जॉय, बाकी मेगासिटी की तुलना में कोलकाता कितना आगे होगा, इन सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने की जिम्मेदारी उठाएंगे महानगर के नये मेयर। कोलकाता का मेयर कौन होगा, इसका फैसला आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने पार्टी नेताओं के समक्ष करने वाली हैं।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस भी रहे कोलकाता के मेयर : कोलकाता नगर निगम का अपना अलग इतिहास रहा है। इसे और महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि आजादी के सबसे बड़े महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस कोलकाता के मेयर रह चुके हैं। 22 अगस्त 1930 से 15 अप्रैल 1931 तक नेताजी कोलकाता नगर निगम में मेयर की कुर्सी पर आसीन थे। उनके बाद बंगाल के पहले मुख्यमंत्री विधानचंद्र राय ने अप्रैल 1931 से अप्रैल 1932 तक मेयर का पदभार संभाला।

1985 में बदला निगम का अहम कानून : कोलकाता नगर निगम की स्थापना 16 अप्रैल, 1924 को हुई थी। शुरुआती समय में मेयर का कार्यकाल एक साल का होता था जो 1985 तक बदस्तूर जारी रहा। 1985 में कलकत्ता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन एक्ट में संशोधन किया गया जिसके तहत मेयर का कार्यकाल एक साल से बढ़ा कर 5 साल कर दिया गया।

कोलकाता के पहले मेयर देशबंधु चित्तरंजन दास : कोलकाता नगर निगम में पहले मेयर बने थे देशबंधु चित्तरंजन दास। इनका कार्यकाल अप्रैल 1924 से अप्रैल 1925 था। इनके बाद से अब तक कोलकाता में 39 मेयर चुने गये हैं। यहां हम बताते चलें कि आजादी मिलने के बाद वर्ष 1948 से 1952 व 1972 से 1985 तक कोलकाता में कोई मेयर नहीं था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here