Home Politics News 8 Feb ko Lucknow me Mamata kar skti hai bada announcement | 8 फरवरी को लखनऊ में ममता कर सकती हैं बड़ा एलान

8 Feb ko Lucknow me Mamata kar skti hai bada announcement | 8 फरवरी को लखनऊ में ममता कर सकती हैं बड़ा एलान

0

 Politics News

कोलकाता/लखनऊ : उत्तर प्रदेश के चुनाव में ममता बनर्जी की अहम भूमिका होने जा रही है। बंगाल में भाजपा को मात देने के बाद ममता अब उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के लिए वोट मांगेंगी। ममता बनर्जी 8 फरवरी को लखनऊ में वर्चुअल चुनाव प्रचार करेंगी। ममता का ऑनलाइन प्रचार वाराणसी में भी होगा। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ बैठक करने पहुंचे थे। नंदा ने यह सारी ​जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि ममता और अखिलेश वहां संयुक्त प्रेस कॉफ्रेंस भी करेंगे। मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही ममता बनर्जी ने कहा था कि अखिलेश चाहेंगे तो वे उत्तर प्रदेश जाकर उनके समर्थन में प्रचार करेंगी। मालूम हो कि ममता बनर्जी का अखिलेश यादव के साथ हमेशा से ही अच्छा संबंध रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here