Home Business news 6 Months me world ke 500 richest people ke lost hue 111 lakh crore, Top 10 me Adani ke wealth hue increase | 6 महीने में दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों ने गंवाए 111 लाख करोड़ रुपए, टॉप 10 में सिर्फ अडाणी की संपत्ति बढ़ी

6 Months me world ke 500 richest people ke lost hue 111 lakh crore, Top 10 me Adani ke wealth hue increase | 6 महीने में दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों ने गंवाए 111 लाख करोड़ रुपए, टॉप 10 में सिर्फ अडाणी की संपत्ति बढ़ी

0

 Business News

दुनिया के अमीरों के लिए 2022 अच्छा नहीं रहा है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार इस साल अब तक 6 महीनों में ही दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों ने 1.4 ट्रिलियन डॉलर (110 लाख करोड़) गंवा दिए हैं। इस दौरान दुनिया के सबसे अमीर आदमी यानी टेस्ला के मालिक जेफ बेजॉस ने 4.73 लाख करोड़ रुपए गवाए। वहीं दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के मालिक जेफ बेजॉस की सम्पत्ति 4.68 लाख करोड़ रुपए कम हो गई है।

दुनिया के टॉप 10 अमीरों में सिर्फ अडाणी फायदे में
इस साल दुनिया के 10 सबसे अमीरों लोगों में से 10 की संपत्ति में गिरावट आई है। जिस एक की सम्पत्ति मे गिरावट नहीं आई है वो अडाणी ग्रुप के मालिक गौतम अडाणी हैं। दुनिया के छठे सबसे अमीर आदमी अडाणी की संपत्ति इस साल अब तक 1.76 लाख करोड़ रुपए बढ़ी है।

बीते 6 महीनों में दुनिया के टॉप 10 अमीरों की संपत्ति का हाल

चांगपेंग झाओ को सबसे ज्यादा नुकसान
बायनेन्स के संस्थापक और सीईओ चांगपेंग झाओ को 2022 के शुरुआती 6 महीनों में 6.26 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं इसके बाद इस लिस्ट में मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग का नाम है। इस साल उनकी सम्पत्ति 5.20 लाख करोड़ रुपए घटकर 4.71 लाख करोड़ रुपए रह गई है यानी कि आधे से ज्यादा गिरावट।

इनकी संपत्ति में सबसे ज्यादा गिरावट

मुकेश अंबानी की सम्पत्ति भी घटी
वहीं अगर रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी की सम्पत्ति में 28.89 हजार करोड़ रुपए की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद इनकी कुल सम्पत्ति घटकर 5.08 लाख करोड़ रुपए रह गई है। मुकेश अंबानी दुनिया के 11वें सबसे अमीर आदमी हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here