Home Daily News 5 Degree tak gira para , saraswati puja ke din ho sakti hai barish | 5 डिग्री तक गिरा पारा, सरस्वती पूजा के दिन हो सकती है बारिश

5 Degree tak gira para , saraswati puja ke din ho sakti hai barish | 5 डिग्री तक गिरा पारा, सरस्वती पूजा के दिन हो सकती है बारिश

0

 Daily News

कोलकाता : जाड़े की इनिंग्स और लगभग 3 दिनों तक चलने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जाहिर की गयी है। फरवरी महीने के दूसरे सप्ताह से वसंत की शुरुआत हो सकती है। इस बीच, महानगर समेत पश्चिम बंगाल में सर्द हवाएं चलने के कारण ठण्ड बढ़ चुकी है। पारा लगभग 5 डिग्री तक कम हुआ है। अगले 2 से 3 दिनों तक तापमान इसी प्रकार बने रहने की संभावना है। वीकेंड पर लोगों को काफी ठण्ड मिल सकती है। गत गुरुवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं शुक्रवार को महानगर का अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार तक महानगर में इसी प्रकार ठण्ड रहने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है। आज यानी शनिवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है। बताया गया कि उत्तर एवं दक्षिण बंगाल के जिलों में रात का तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। दक्षिण बंगाल में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और उत्तर बंगाल में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि आगामी 1 फरवरी से तापमान कुछ बढ़ सकता है। फरवरी के पहले सप्ताह के मध्य में बारिश की संभावना है जबकि दूसरे सप्ताह से राज्य से ठण्ड विदा ले सकती है। उत्तरी हवाएं भी कुछ कम सर्द हो सकती हैं और इसके बदले द​क्षिणी हवाएं चलने की संभावना है। राज्य में इसके बाद ही वसंत आने की संभावना है। तमिलनाडू के ऊपर चक्रवात तैयार होने के कारण उसके असर से सरस्वती पूजा में बारिश हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here