Home Sports News 26 March se ho sakta hai IPL start | 26 मार्च से हो सकता है IPL शुरू

26 March se ho sakta hai IPL start | 26 मार्च से हो सकता है IPL शुरू

0

Sports News

26 मार्च से हो सकता है IPL 2022 का आगाज, बोर्ड और ब्रॉडकास्टर के बीच चल रही बातचीत

IPL 2022 का आगाज 27 मार्च से नहीं बल्कि 26 मार्च से हो सकता है। क्रिकबज की खबर के अनुसार, ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्टस चाहता है कि 26 मार्च शनिवार से टूर्नामेंट की शुरुआत हो और 27 मार्च रविवार को 2 मुकाबले खेले जाएं।

फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने कहा, ‘शनिवार से टूर्नामेंट के शुरू होने से ब्रॉडकास्टर को मदद मिलेगी। इससे शुरुआती 2 दिनों में ही 3 मैच खेल जा सकेंगे और माहौल बन सकेगा। रविवार से टूर्नामेंट के शुरू होने से ऐसा हो पाना संभव नहीं है।’ हालांकि बोर्ड और ब्रॉडकास्टर की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here