Home Daily News 12 Kmph ki speed se aage badh raha hurricane ‘Asani’ khali karaye ja rahi coastal area | 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा चक्रवात ‘असानी’, खाली कराए जा रहे तटीय इलाके

12 Kmph ki speed se aage badh raha hurricane ‘Asani’ khali karaye ja rahi coastal area | 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा चक्रवात ‘असानी’, खाली कराए जा रहे तटीय इलाके

0

 Daily News

कोलकाता : बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘असानी’ का असर आज से दिखना शुरू हो जाएगा। यह 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा की ओर से बढ़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि असानी के असर के कारण 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग ने तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की आशंका जाहिर की है। 10 मई यानी आज इसके आंध्र-ओडिशा तटों से पश्चिम मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पहुंचने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यह उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, चक्रवात पिछले 6 घंटे के दौरान पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में 12 किमी प्रति घंटे की गति से आगे बढ़ रहा है और पुरी के लगभग 590 दक्षिण-पश्चिम और गोपालपुर, ओडिशा से लगभग 510 किमी दक्षिण-पश्चिम में है।  मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिम मध्य और उससे सटी दक्षिण बंगाल की खाड़ी में समुद्र बहुत तीव्र स्थिति की संभावना है। ऐसे में मछुआरों को 13 मई तक तटों पर न जाने की सलाह दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here