Home Politics News केंद्रीय वाहिनी नहीं, चुनाव आयोग को राज्य पुलिस पर ही भरोसा

केंद्रीय वाहिनी नहीं, चुनाव आयोग को राज्य पुलिस पर ही भरोसा

0

 Politics News

Central vehicle nhi, state police pe hi bharosa hai election commission ko 

KOLKATA : आज यानी शनिवार को होने वाले 4 नगर निगमों के चुनाव राज्य पुलिस से ही करवाये जाएंगे। इस बाबत राज्य चुनाव आयोग ने निर्णय लिया है। भाजपा द्वारा हाई कोर्ट में केंद्रीय वाहिनी को लेकर की गयी याचिका में कोर्ट ने जानना चाहा था कि विधाननगर नगर निगम का चुनाव केंद्रीय वाहिनी से करवाने को लेकर राज्य चुनाव आयोग क्या सोच रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग द्वारा कोर्ट में बता दिया गया कि उनकी ओर से इस संबंध में निर्णय ले लिया गया है। 

आयोग सूत्रों के अनुसार, विधाननगर, सिलीगुड़ी, चंदननगर और आसनसोल नगर निगमों का चुनाव राज्य पुलिस के तत्वावधान में ही होगा। चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव करवाने पर नजर रखी जा रही है। विपक्ष द्वारा की गयी केंद्रीय वाहिनी की मांग को राज्य चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया। बताया गया कि 4 नगर निगमों में राज्य पुलिस के साथ कमांडो, ईएफआर, एसटीएफ भी रहेगी। इसके अलावा संवेदनशील बूथों पर सीआईडी व आईबी की नजर भी रहेगी।

 आज चुनाव के लिए अलग से एक आईजी ऑफिसर की नियुक्ति भी की गयी है जिसके तत्वावधान में राज्य पुलिस रहेगी। इसके अलावा एक आईएएस रैंक के विशेष पर्यवेक्षक भी रहेंगे। यहां उल्लेखनीय है कि चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा की ओर से केंद्रीय वाहिनी की तैनाती की मांग की गयी थी। भाजपा का कहना था कि बगैर केंद्रीय वाहिनी के स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते हैं। केवल विधाननगर नगर निगम में केंद्रीय वाहिनी की तैनाती की मांग को लेकर भी भाजपा मुखर हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here