Home Sports News आईपीएल नीलामी के दूसरे सबसे महंगे भारतीय बने ईशान किशन, मुंबई ने 15.25 करोड़ में खरीदा

आईपीएल नीलामी के दूसरे सबसे महंगे भारतीय बने ईशान किशन, मुंबई ने 15.25 करोड़ में खरीदा

0

 Sports News

IPL 2022 ke lye players ke liye auction 

New Delhi : आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में बेंगलुरु में हो रही है। नीलामी के दौरान ऑक्शनर ह्यू एडमीड्स लो ब्लड प्रेशर की वजह से बेहोश हो गए थे। अब चारू शर्मा ऑक्शन करा रहे हैं।

Saha aur Sam Billings unsold rahe 

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा और सैम बिलिंग्स अनसोल्ड रहे। उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।


Dinesh karthik ko Rcb ne khareeda 

दिनेश कार्तिक पर बोली लगी। कार्तिक का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। उनके लिए रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। कार्तिक को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 5.50 करोड़ रुपये में खरीदा।


Baristow ko Punjab Kings ne khareeda 

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को 6.75 करोड़ में पंजाब किंग्स ने खरीदा। उनका बेस प्राइस 1.5 करोड था।
ईशान किशन पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। पिछली बार उन्हें मुंबई इंडियंस ने 6.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार ईशान किशन मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह अब तक की नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने श्रेयस अय्यर (12.25) को पीछे छोड़ा।

Rayudu ko Chennai ne khareeda

अंबाती रायुडू पर बोली लगी। उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। पिछली बार उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा था। इस बार भी उन्हें चेन्नई ने ही खरीदा। रायुडू 6.75 करोड़ रुपये में बिके।


Mathew wade unsold rahe 
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड अनसोल्ड रहे। उन्हें किसी ने नहीं खरीदा।विकेटकीपर बल्लेबाजों पर लग रही बोली
अब विकेटकीपर बल्लेबाजों पर बोली लग रही है। इसमें जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, दिनेश कार्तिक, ईशान किशन, निकोलस पूरन, अंबाती रायुडू, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड जैसे खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here