Entertainment News
नई दिल्ली : अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मोस्ट पॉपुलर और पावरफुल कपल में से हैं। उनकी एक प्यारी सी बेटी वामिका है। अनुष्का और विराट हाल ही में मालदीव छुट्टियां मनाने गए थे। वहां से लौटने के बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। अनुष्का और विराट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अस्पताल के बाहर वीडियो आते ही यह कयास लगाए जाने लगे कि क्या अनुष्का दोबारा मां बनने वाली हैं। यूजर्स ने कमेंट्स करने शुरू कर दिए कि लगता है अनुष्का और विराट के घर खुशखबरी आने वाली है।
इस वजह से पहुंची थीं अस्पताल
13 जून को अनुष्का और विराट मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के बाहर नजर आए। अनुष्का येलो और व्हाइट लाइनिंग ड्रेस में दिखीं। वहीं विराट ने व्हाइट कलर की टीशर्ट पहनी हुई थी। इस बारे में ताजा जानकारी है कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट नहीं हैं। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, असल में अनुष्का अस्पताल में फिजियोथेरेपेस्टी के पास गई थीं।