Home Entertainment News Kishano par post police ke samaksh pesh nhi hui kangana | किसानों पर पोस्ट पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुईं कंगना

Kishano par post police ke samaksh pesh nhi hui kangana | किसानों पर पोस्ट पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुईं कंगना

0

Entertainment News

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बुधवार को मुंबई पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुईं। कंगना को उस पोस्ट को लेकर यहां उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के संबंध में पुलिस के समक्ष पेश होना था, जिसमें उन्होंने किसानों के आंदोलन को कथित रूप से एक अलगाववादी समूह से जोड़ा था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक सिख संगठन की शिकायत के बाद पिछले महीने खार पुलिस थाने में कंगना रनौत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। कंगना के वकील ने बंबई हाई कोर्ट को बताया था कि वह 22 दिसंबर को खार पुलिस के समक्ष पेश होंगी। बुधवार को उनके वकील ने पेश होने के लिए दूसरी तारीख दिये जाने का अनुरोध किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here