Home Politics News kaise roki jaaye mahangai, aaj Chief Minister ne bulai zaruri meeting | कैसे रोकी जाये महंगाई, आज मुख्यमंत्री ने बुलाई जरूरी बैठक

kaise roki jaaye mahangai, aaj Chief Minister ne bulai zaruri meeting | कैसे रोकी जाये महंगाई, आज मुख्यमंत्री ने बुलाई जरूरी बैठक

0

Politics News

 कोलकाता : डीजल – पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों का असर रोजमर्रा की चीजों पर भी पड़ता नजर आ रहा है। कैसे महंगाई को रोकी जाये मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज गुरुवार को नवान्न में जरूरी बैठक बुलायी है। दोपहर 3 बजे होने वाली इस बैठक में कई विभागों के मंत्री, विभागीय प्रिंसिपल सेक्रेटरी, पुलिस सहित कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक बाजार क्रेता विकेताओं के कई संगठन के प्रतिनिधि को भी बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। उल्लेखनीय है कि बढ़ती महंगाई के लिए सीएम लगातार भाजपा की केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही हैं। सीएम ने साफ कहा है कि महंगाई के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। तेल के दाम बढ़ने से रोजमर्रा की चीजों की कीमतें बजट से बाहर जा रही हैं। मध्यम व गरीब वर्गीय लोगों के घर का बजट बिगड़ रहा है। आज की बैठक से सीएम आम जनता के लिए क्या राहत की घोषणा करती हैं, यह गौर करने वाला हो सकता है। टास्क फोर्स के एक सदस्य ने कहा कि हमलोग सीएम के सामने अपनी भी समस्याएं रखेंगे। आशा करते हैं कि सीएम चारों ओर ध्यान रखकर अहम घोषणा कर सकती हैं।

और पढ़े https://www.starnewshindi.com/2022/04/delhi-me-3-municipal-corporations-ko-ek.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here