Politics News
दिल्ली में वर्ष 2021 मुकाबले जनवरी 2022 तक मतदाताओं की संख्या में करीब एक लाख से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई है। इसमें 52,964 नई महिला मतदाता जुड़ी है जो पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है। एक वर्ष की अवधि में पुरुष मतदाता 50 हजार पांच सौ 62 जुड़े हैं। यानी पुरुषों की तुलना में महिला 2402 अधिक हैं। राजधानी में तीसरे जेंडर के भी 84 मतदाता जुड़े हैं। यानी जनवरी 2021 के मुकाबले जनवरी 2022 में कुल एक लाख तीन हजार 610 नई मतदाता सूची में जुड़े। राजधानी में 1.48 करोड़ कुल मतदाता हैं। इनमें 81 लाख 38 हजार 593 पुरुष हैं जबकि 67 लाख 59 हजार 534 महिला और 1,032 तीसरे जेंडर मतदाता हैं।
अब दिल्ली में मतदान केंद्र 13 हजार 820 हो गए हैं। बीते वर्ष जनवरी में मतदान केंद्रों की संख्या 13 हजार 789 थी। एक वर्ष में आयु वर्ग के हिसाब से देखा जाए तो 18 से 39 वर्ष श्रेणी में मतदाताओं की संख्या कम हुई है, लेकिन उससे ऊपर मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके पीछे एक कारण माना जा रहा है कि कुछ मतदाताओं की नाम दो-दो बार सूची में अंकित थे।