Politics News
कोलकाता : प्रदेश भाजपा में ‘विद्रोह’ थमने का नाम नहीं ले रहा है। विक्षुब्धों के साथ मिलने-जुलने और बैठक करने के कारण भाजपा नेताओं रितेश तिवारी और जयप्रकाश मजूमदार को प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा शो कॉज नोटिस दी गयी है। इस बीच, सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर जल्द ही विक्षुब्धों की बात रखने के लिए दिल्ली जा सकते हैं। दिल्ली में वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने वाले हैं। इसके अलावा अगर समय मिल सका तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करने की संभावना है। आगामी 30 जनवरी को उनके दिल्ली जाने की संभावना है। सुकांत मजूमदार ने इस पर कहा कि शांतनु ठाकुर केंद्रीय मंत्री व सांसद हैं। वह मंत्री परिषद के सदस्य के तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिल सकते हैं, यह उनका अधिकार है।